Ghamori Ke Liye Sabse Accha Powder : घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये  आयुर्वेदिक उपाय

Ghamori Ke Liye Sabse Accha Powder :  Try these Ayurvedic remedies to get rid of heat rash
 

चेहरे पर घमौरियां हो जाए तो क्या लगाना चाहिए?

Ghamori Ke Liye Sabse Accha Powder

घमौरी में कौन सा पाउडर लगाना चाहिए?
 

चंदन 

आयुर्वेद में त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए चंदन का प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है जिसकी वजह से यह त्वचा को ठंडक बनाये रखता है  घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए आप चंदन पाउडर को गुलाब जल या सादे पानी के साथ मिलाकर शरीर के उस हिस्से में लगाये जंहा ज्यादा  घमौरियों हो उस जगह पर लगाये |जब कुछ देर में सुख जाये तो पानी धुल ले |

एलोवेरा 

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह घमौरियों की जलन और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए एलोवेरा के पत्ते को काटकर इसका जेल निकाल लें। इसे घमौरियों पर लगाएं और सूखने दें। करीब 20-30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। दिन में एक से दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। ऐसा करने से घमौरियों से जल्द राहत मिलेगी।

मुलेठी

आयुर्वेद में मुलेठी का प्रयोग एक शक्तिशाली औषधि के तौर पर किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह त्वचा को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है। इसे त्वचा पर लगाने से मुंहासों और दानों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए मुलेठी पाउडर को पानी में मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में घमौरियां दूर हो जाएंगी।

मुल्तानी मिट्टी 

मुल्तानी मिट्टी में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घमौरियों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाएं। इसे प्रभावित क्षेत्र पर समान रूप से लगाएं और सूखने दें। लगभग 20 मिनट बाद पानी से धो दें। इसके बाद मॉइश्चराइजर लगा लें।

Ghamori Ke Liye Sabse Accha Powder

Nycil Cool Herbal: इसमें नीम और पुदीना के गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडक और ताजगी प्रदान करते हैं। गर्मी के कारण होने वाली घमौरियों को कम करने में मदद करता है।

Cinthol Cool Talc: इसमें मेंथॉल होता है, जो त्वचा को तुरंत ठंडक पहुंचाता है। ताजगी का एहसास पूरे दिन बनाए रखता है।

DermiCool Prickly Heat Powder: विशेष रूप से गर्मियों में घमौरियों को कम करने के लिए बनाया गया है। इसमें मौजूद मेंथॉल और अन्य ठंडक देने वाले तत्व त्वचा को ठंडक और आराम देते हैं।

Pond's Dreamflower Fragrant Talc: इसमें हल्की खुशबू होती है और यह त्वचा को ताजगी और नमी प्रदान करता है।हालांकि, इसमें ठंडक का प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है।

Snake Brand Prickly Heat Cooling Powder: यह एक बहुत ही लोकप्रिय पाउडर है जो त्वचा को तुरंत ठंडक प्रदान करता है। इसमें भी मेंथॉल और अन्य ठंडक देने वाले तत्व होते हैं।