Gokhru Benefits: गोखरू के फायदे जानकार रह जाएंगे दंग, करता है रामबाण का काम 

गोखरू के फायदे-नुकसान | Benefits Of Gokhru In Hindi

 

Gokhru Use In Ayurveda

Gokhru Ke Fayde

Side Effects Of Gokhru 

हेल्थ डेस्क, नई दिल्ली।

गोखरू या गोक्षुर एक छोटा सा क्षुप (झाड़ीनुमा पौधा) है। यह जमीन पर फैलता है और जब मानसूनी बारिश होती है, यह अपने आप उग आता है। यह एक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल वात, पित्त और कफ को नियंत्रित करने के लिए रामबाण के तौर पर किया जाता है। 

गोखरू किसे कहते हैं?

गोखरू का फल, पत्ता और तना यानी इसके करीब-करीब सभी हिस्से जबरदस्त आयुर्वेदिक औषधि का भंडार होते हैं। इस पौधे की ऊंचाई कम होती है, इसलिए इसमें कई टेढ़े-मेढ़े तने निकले होते हैं। ये ऐसे भू-भाग में उगते हैं, जहां खूब झाड़यां होती हैं। क्षुप के बीज को गोखरू कहते हैं और इन्हें बाजार में इसी नाम से खरीदा जा सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस है। 

गोखरू के लाभ क्या हैं?

गोखरू का तरह-तरह की बीमारियों में सदियों से इस्तेमाल होता रहा है । गोखरू, आयुर्वेदिक दवाइयों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं, इसलिए ये बाजार में काफी महंगे भी बिकते हैं। गोखरू के औषधीय सेवन से महिला और पुरुषों में बांझपन की समस्या दूर होती है। इस औषधि में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनमें क्वेरसेटन, कॅफेरोल, सैपोनिन, सोडियम, पोटैशियम मुख्य रूप से शामिल होते हैं। इसके अलावा विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन का भी यह अच्छा स्रोत है। 

गोखरू का उपयोग किस्में किया जाता है?

गोखरू सीने में दर्द, एग्जिमा और बढ़े हुए प्रोस्टेट ग्लैंड के इलाज में भी कारगर है। इन तमाम वजहों के चलते इसे हेल्दी हर्ब में शुमार किया जाता है। मूत्र संबंधी रोगों और किडनी संबंधी रोगों में इसका औषधीय सेवन बहुत कारगर होता है। आयुर्वेद के अनुसार गोखरू में पोटैशियम और नाइट्रेट की मात्रा काफी अधिक होती है और इसमें मूत्रवर्धक गुण भी पाए जाते हैं। 

गोखरू कैसे फायदेमंद है?

यह किडनी की पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर उन्हें मूत्र मार्ग से बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह से देखा जाए तो गोखरू का नियमित सेवन किडनी की पथरी और किडनी से जुड़ी अन्य बीमारियों में बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद के दशमूल नामक दस औषधियों का जो समूह है, उसमें एक प्रमुख औषधि के रूप में गोखरू की भी मौजूदगी है। इसका इस्तेमाल क्वाथ और चूर्ण के रूप में किया जाता है। 

गोखरू में क्या होता है?

यह प्रोटीन से भरपूर जड़ी बूटी है। औषधीय इस्तेमाल के अलावा गोखरू का इस्तेमाल सौंदर्य सामग्री के रूप में भी किया जाता है और इसे स्वादिष्ट व्यंजन रूप में भी बनाकर खाया जाता है। के ध्यान रहे, किसी भी रूप में इसका इस्तेमाल अपने आप नहीं करना चाहिए। हमेशा इसे किसी योग्य अनुभवी आयुर्वेदाचार्य या वैद्य की सलाह पर ही सेवन किया जाना चाहिए वरना इससे कई समस्याएं भी हो सकती हैं।