6 जिले हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बाहर ,बिहार के बारे में गृह मंत्रालय का आदेश
Updated: Jun 29, 2021, 18:19 IST
गृहमंत्रालय ने बिहार के छह जिलों को नक्सल प्रभावित जिलों से हटा दिया
गृहमंत्रालय ने बिहार के छह जिलों को नक्सल प्रभावित जिलों से हटा दिया है। ये जिले हैं--मुज्जफरपुर, वैशाली, नालंदा, जहांनाबाद, अरवल और पूर्वी चम्पारण। अब इन जिलों को केन्द्र से सुरक्षा के लिए विशेष वित्तीय सहायता नहीं मिलेगी। मंत्रालय ने स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। इससे पहले बिहार के 26 जिले नक्सल प्रभावित थे।