प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय पर हवन

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को हवन का आयोजन किया गया।
 
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को हवन का आयोजन किया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी मुख्यालय के बाहर हवन का आयोजन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी की लंबी उम्र की कामना की।

इससे पहले प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर उनके पति राबर्ट वाड्रा ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। राबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने इमोशन को जाहिर कर कहा लिखा, हैप्पी बर्थडे प्रियंका। यह आपका बड़ा दिन है, वर्षों के अनुभव के साथ अब आप पहले से कहीं ज्यादा अनुभवी हैं। आपको अच्छा स्वास्थ्य, सभी का स्नेह और बेहतर दिनों में अधिक शक्ति मिले, आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं।

राबर्ट वाड्रा ने लिखा, आप मेरी हंसी, उत्साह, दया और शक्ति हैं। मेरे, बच्चों और आपके चारों ओर हर दिन मुझे जीने का एक कारण देती हैं। मैं आपके जीवन का हिस्सा बनने पर गर्व करता हूं। आप हमेशा की तरह मुस्कुराते और चमकती रहें।

वहीं इस अवसर पर कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। इसके साथ ही यूपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, महिलाओं के लिए भागीदारी और न्याय की अलख जगाने वाली, आम जनता की सशक्त आवाज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपना जन्मदिन, परिवार के साथ मनाने के लिए राजस्थान के रणथंभौर गई हैं। उनके साथ पति और दोनों बच्चे भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी का रणथंभौर टाइगर नेशनल पार्क में दो दिनों तक रहने का प्लान है। हालांकि प्रियंका गांधी का ये दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है।

इस दौरान वे न किसी पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और न ही किसी पार्टी नेता से मुलाकात करेंगी। हालांकि उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी वर्चुअल तौर पर जनता से जुड़ी रहेंगी।

--आईएएनएस

पीटीके/एएनएम