यूपी की 2 महिलाओं ने सास पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप
महिलाएं हिंदू हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सास ने अपनी तीन बेटियों को भी जबरन ईसाई बना दिया है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अब, उनकी सास के साथ, उनकी तीन ननद भी चाहती हैं कि हम ईसाई धर्म अपनाएं।
मना करने पर उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।
दोनों महिलाओं ने राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से मुलाकात की और मदद मांगी जिसके बाद उन्होंने कानपुर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने को कहा है।
पुलिस ने कहा कि शिव कुमार की पत्नी मोना और सचिन की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि उनकी सास कमला देवी ने दिसंबर 2020 में ईसाई धर्म अपना लिया था।
पुलिस ने कहा कि इसके बाद, उसने अपनी तीन बेटियों को भी ईसाई बना दिया था। दो महिलाओं के अनुसार, अब उनकी सास उन दोनों को ईसाई धर्म में परिवर्तित करना चाहती हैं।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर, बृज नारायण सिंह ने कहा कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं।
--आईएएनएस
एमएसबी/आरएचए