सुल्ली डील्स ऐप का मास्टरमाइंड इंदौर से गिरफ्तार

इंदौर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें जारी कर उन्हें बदनाम करने के लिए ट्रोल किए जाने वाले सुल्ली डील्स ऐप के मास्टरमाइंड को इंदौर से पकड़ा गया है। ओंकारेश्वर ठाकुर नामक युवक की दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने इस गिरफ्तारी की सूचना इंदौर पुलिस को नहीं दी थी।
 
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इंदौर के न्यूयॉर्क सिटी टाउनशिप से ओकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। उसने इंदौर के एक निजी संस्थान से बीसीए की पढ़ाई की है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो ओकारेश्वर ठाकुर ट्विटर पर उस उस ग्रुप का सदस्य था जो मुस्लिम महिलाओं को बदनाम करने के लिए उन्हें ट्रोल किया करता था।

25 वर्षीय ओकारेश्वर ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद कई और लोगों के नाम सामने आने की आशंका जताई जा रही है. उसने जनवरी 2020 में अपने ट्विटर हैंडल के जरिए ट्विटर पर एक ग्रुप ज्वाइन किया था इस ग्रुप का नाम ट्रेड महासभा बताया जा रहा है इस ग्रुप में मुस्लिम महिलाओं को लेकर बहस हुआ करती थी।

इंदौर से ओम्कारेश्वर की गिरफ्तारी के संदर्भ में इंदौर पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। इस संबंध में इंदौर पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रही है।

इंदौर से हुई इस गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस हमलावर है। प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का कहना है कि मध्य प्रदेश अपराधियों की शरण स्थली बनता जा रहा है। पहले गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से पकड़ा गया उसके बाद आई एस आई के मामले में गिरफ्तारी हुई, हाल ही में बुली बाई ऐप मामले में सीहोर में पढ़ने वाला छात्र पकड़ा गया और अब इंदौर से सुल्ली ऐप का आरोपी इंदौर से पकड़ा गया है।

--आईएएनएस

एसएनपी/आरजेएस