Holi Me Kya Totka Kare: होली के दिन ऐसे करें नारियल का पूजन, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

होली के दिन घर में क्या करना चाहिए | Holi Me Hone Vale Totke In Hindi

 

Holi Ke Totke

Daridrata Nashak Upay

Karz Mukti Ke Totke

 

धर्म- ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली।

Holi ke Upay: होली के त्योहार में अब कुछ ही दिन शेष हैं और चारों ओर होली के पर्व की धूम मची हुई है। लोगों में होली का खुमार छाया हुआ है। वहीं कुछ लोग अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए ज्योतिष और लाल किताब आदि के उपाय भी इस होलिका दहन के दिन करते हैं।

होली के दिन घर में क्या करना चाहिए?

यदि आप भी इस बार होली के दिन कुछ उपाय करके अपने जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो आप एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आपके घर में धन आगमन की संभावना बन सकती है और आपके दुख दूर हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं एक ऐसे ही चमत्कारी उपाय के बारे में...

नारियल को क्यों चढ़ाया जाता है?

इस साल होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा और इस दिन कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया नारियल का एक चमत्कारी उपाय आपके भाग्य को संवार सकता है। अपनी किस्मत को संवारने के लिए आप इस उपाय को कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार से एक जटा वाला नारियल लेकर आना है और इस नारियल को होली वाली रात एक बोरी में लपेट कर और उससे एक भारी वजन वाला पत्थर बांध दें। इसके बाद आप नारियल को किसी स्थान पर पानी में डाल दें। नारियल को पानी में डालने के बाद आप उसी स्थान पर बैठकर मां लक्ष्मी जी का मन ही मन ध्यान करें और उनसे अपनी मन की व्यथा कहें।

साथ ही अपने घर को धन-धान्य से परिपूर्ण करने की प्रार्थना करें। इसके बाद अगले दिन सुबह सूर्य निकलने से पहले ही नारियल को पानी से निकाल कर उसका रोली-चंदन आदि से धूप-दीप जलाकर पूजन करें और सूखने पर एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी आदि में रख दें। ऐसा करने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी जी की कृपा बरसने लगेगी और आपका भाग्योदय हो जाएगा। दरिद्रता का नाश होगा और आपके घर धन की वर्षा होने लगेगी।