मेष राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है वर्ष 2022 जानिए ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी से 

 

 How's 2022 Going to be for Aries ?

ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी से जानिए कैसा रहेगा मेष राशि वाले लोगों के लिए वर्ष 2022

मेष राशि–मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2022 सामान्य फल कारक रहेगा। मेष राशि के जातकों को सफलता प्राप्त करने हेतु अधिक प्रयासरत रहना होगा। यह वर्ष चुनौतियों के साथ अच्छे संकेत देता है इस वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होगी। बड़ी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सरलता रहेगी। धन की पूर्ति पूर्व के मुकाबले इस वर्ष में संतोषजनक रहने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति कुछ सावधानियां बरतनी होंगी पेट से संबंधित परेशानियों का सामना आपको वर्षभर करना पड़ सकता है।

पारिवारिक दायित्वों में बढ़ोतरी होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में अधिक व्यय होने से आर्थिक संकट हो सकता है अतः प्रारंभ से ही खर्चों पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में विवाद और मतभेद के योग बन रहे हैं तो ऐसे में संयमित भाषा का प्रयोग करें इसके अतिरिक्त वाणी पर नियंत्रण रखें व क्रोध कम करें। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होने से आप उत्साहित रहेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। सरकारी योजनाएं आपको लाभ देंगी। उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क रहेगा। 

मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा 2022 
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ फल कारक रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। बुद्धि  रचनात्मकता से भरी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन बना रहेगा। वैवाहिक जीवन प्रसन्नता पूर्ण व्यतीत होगा। पति का सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि का क्रय विक्रय आसानी से प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष पर विशेष ध्यान दें संतान को कुसंगति से बचाएं। 

2022 में लाभ के लिए क्या उपाय करें मेष राशि के लोग 

लाभ हेतु मंगलवार को अन्न दान करें। गाय को  रोटी खिलाएं। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। क्रोध कम करने हेतु चांदी के बर्तन में जल ग्रहण करें।