शादी में कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए | Kis Rashi Ko Kaise Kapde Pahnne Chahiye In Hindi?

कौन सा रंग भाग्य का प्रतिनिधित्व करता है | Sabhi Rashiyon Ke Shubh Rang Bataiye?

 

Wedding Ke Liye Dress

राशि का शुभ रंग कौन सा है?

Indian Wedding Dresses For Girls

 

रंगों का जीवन में खास महत्व है। कल्पना कीजिये कि आपको सिर्फ काले सफेद और ग्रे रंग के कपड़े ही पहनने हों, तो आपको अपनी जिंदगी बेरंग सी लगेगी। रंग आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं खासकर विवाह के मौके पर। सभी धर्म और सम्प्रदाय में दुल्हन के परिधान का रंग अलग-अलग है। जैसे क्रिस्चियन समाज की बात करें तो वह सफेद रंग को वैवाहिक कार्यों में दुल्हन के लिए बहुत ही मांगलिक मानते है लेकिन इसी के विपरीत हिन्दू समाज में सफेद रंग विधवा महिलाओं का सूचक है और अगर हम काले रंग की बात करें तो यह कई समाज में शोक का प्रतीक माना जाता है।

जन्मतिथि एवं राशिनुसार हो वैवाहिक परिधान का रंग

हर लड़की चाहती है कि अपने विवाह वाले दिन वो सबसे सुंदर लगे। लेकिन सच तो यह है कि हर राशि वालों के लिए वैवाहिक परिधान का रंग अलग होता है। आमतौर पर विवाह के अवसर पर दुलहन लाल, पीला या मेहरून रंग का लहंगा या साड़ी पहनना पसंद करती हैं क्योंकि परंपरागत तौर पर वैवाहिक परिधान के लिए इसी रंग को महत्वपूर्ण माना गया है लेकिन आज के बदलते परिवेश में मॉडर्नाइज़ेशन और फैशन के चक्कर में समाज से परम्परागत रीती-रिवाज़ खत्म होते जा रहे हैं और संस्कृति शिथिल पड़ती जा रही हैं। आप मानें या न मानें, लेकिन प्रत्येक राशि के लिए हर एक रंग महत्व रखता हैं। इसलिए अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए अपनी राशि अनुकूल रंग के परिधान का चयन करें और जो रंग आपके लिए अशुभ है उन रंगों को प्रयोग में न लाये। कौन-सी राशि के लिए कौन-सा रंग परफेक्ट है इसकी जानकारी दे रहें है ज्योतिष व वास्तु सलाहकार रजत सिंगल।

शादी में रंग भी रखते हैं मायने

मेष-

आप विवाह के मौके पर गहरे लाल रंग के परिधान न पहनें क्योंकि यह रंग आक्रोश और ऊर्जा का प्रतीक होता है, जो कि आपके व्यक्तित्व के प्रतिकूल है। इस राशि के जातक आक्रामक स्वभाव वाले होते है, अपनी आक्रामकता को सही दिशा देने के लिए गुलाबी और सफेद रंग को अपने परिधान में शामिल कर ले। इस राशि के लोगों को काले रंग से परहेज करना चाहिए। 

वृषभ-

विवाह के लिए हल्के लाल, गुलाबी रंग के परिधान के साथ क्रीम और सफेद रंग की उस पर कढ़ाई आपके लिए ज्यादा शुभदायक है। नीले और काले रंग के कपड़े पहनने से परहेज करें। इस अवसर के लिए लाल की बजाये गुलाबी या मैरून रंग के परिधान पहन सकती हैं। 

मिथुन-

हरा रंग अपने विवाह की ड्रेस के लिए इस्तेमाल करने से आप तरक्की और ताजगी का महसूस करेंगे, हरे के अलावा इस राशि वालों के ऊपर काला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग भी फलदायक होता है।

कर्क-

विवाह के लिए आप पीले रंग का चयन करें, क्योंकि पीला रंग आपके लिए उम्मीद और सौभाग्य लेकर आता है। साथ ही पीले रंग के अलावा विवाह के जोड़े के लिए लाल रंग का चयन भी कर सकते हैं। काले रंग के कपड़ों से परहेज करें।

सिंह-

नारंगी रंग इस राशि के जातको के लिए शुभ होता है इसलिए विवाह के लिए नारंगी रंग, पीले, सुनहरे और लाल रंग के परिधान का चयन करें। पेल और पेस्टल कलर के कपड़ों से परहेज करें।

कन्या-

इस राशि के जातकों पर पेस्टल और पेल शेड्स के रंग मसलन पीच, मोव, हल्का नीला और हल्के गुलाबी रंग खूब खिलते हैं। हरे रंग के शेड्स जैसे मॉस ग्रीन, बॉटल ग्रीन और गहरा रंग जिसमें काले रंग के शेड मिले हों आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भरते हैं।

तुला-

अपने विवाह के दिन के लिए आप गुलाबी रंग के परिधान का चयन करें। यह आने वाले जीवन में सुख और प्यार लाने में मददगार होगा। गुलाबी रंग के साथ क्रीम या ऑफ वाइट, सफेद, और रंग भी आपके लिए शुभ है। कलर के कपड़े पहनें।

वृश्चिक-

वृश्चिक राशि वालों की पर्सनैलिटी रहस्यात्मक होती है, इन लोगों को अपने विवाह के दिन लाल या मैरून रंग का प्रयोग करना चाहिए। अपनी पर्सनैलिटी के जादू का बरकरार रखने के लिए आप बाकी दिनों में पर्पल, मैरून, बॉटल ग्रीन और ब्लैक रंग के कपड़े पहनें।

धनु-

नारंगी, लाल, पीला और कैनेरी यलो आपकी राशि के रंग हैं आप अपने विवाह के लिए इनमें से अपने पसंदीदा किसी भी रंग के कपड़ों का चयन कर सकती हैं। सुझाव वीरवार को पीले रंग के कपड़े पहनें।

मकर-

आप अपने विवाह के दिन के लिए अर्थ शेड्स वाले कपड़ों का चयन करें मस्टर्ड यलो रंग की डरेस आपके लिए परफेक्ट रहेगी। लाल रंग के लहंगे या साड़ी का चयन न करें तो अच्छा रहेगा।

कुंभ-

आमतौर पर कुंभ राशि वाले बेहद इमोशनल और संवेदनशील होते हैं उनके लिए संबंध बहुत मायने रखते हैं, लाल रंग प्रेम का रंग है, इसलिए अपने लिए आप लाल रंग की ब्राइडल डरेस का चयन करें। इसके अलावा वॉयलेट शेड्स का चयन भी कर सकती हैं।

 

मीन-

पीला, वॉयलेट और सफेद रंग आपके लिए बहुत शुभ है, इन रंगों के कपड़े आप पर बहुत सूट करेंगे। हरे और काले रंगों से  आप परहेज करें क्योंकि यह आपके मन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

 

तो इन तरीकों को अपनाकर आप अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन को शुभ बना सकती है। यदि व्यक्ति विशेष के अनुसार रंग चुने जाए तो और भी शुभ होता है, जिसके लिए आप ज्योतिष रजत सिंगल जी से व्यक्तिगत परामर्श भी ले सकते हैं।