Shani vakri 2021: शनि वक्री से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव, जानिए मई का राशिफल

शनि वक्री से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव, जानिए मई का राशिफल
 
शनि वक्री से क्या पड़ेगा आपकी राशि पर प्रभाव, जानिए मई का राशिफल

May Horoscope 2021: ज्योतिष के अनुसार मई महीने की शुरुआत धनु लग्न में हो रही है। साथ ही इस दिन चंद्रमा भी धनु लग्न में रहने वाला है। इस महीने के शुरुआत में शुक्र, बुध और सूर्य की युति रहने वाली है। इसके अलावा शनि और मंगल का भी दृष्टि संबंध बना रहने वाला है। इस महीने के अंत में शनि वक्री हो रहे हैं। दरअसल धनु को उग्र राशि के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में ज्योतिष के जानकार कहते हैं इनका प्रभाव राशिचक्र की सभी राशियों पर पड़ता है। जानते हैं कि ज्योतिष की दृष्टि से मई का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है।

शनि वक्री का प्रभाव और देश-दुनिया का हाल shani vakri effect 

इस माह के शुरुआत में सेहत में गिरावट आएगी। समुद्र के किनारे बसे शहरों में प्राकृतिक आपदाओं की भी स्थिति बन रही है। हालांकि 15 मई से स्थितियों में क्रमशः सुधार होगा। राज्यों में सत्ता परिवर्तन की भी स्थिति बनेगी। साथ ही केंद्र में भी कई मंत्रियों का पद जा सकता है।

मेष- आपके कॅरियर की समस्या हल होगी। सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

वृषभ- स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए यह महीना शुभ साबित होगा। धन और धर्म के कार्यों में आपकी व्यस्तता बनी रहने वाली है। संपत्ति संबंधी लाभ होगा।

मिथुन- काम का दबाव बना रहेगा। पारिवारिक स्थिति और सेहत में सुधार होगा। 

कर्क- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सधेगा। आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है।

सिंह- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन की समस्या दूर होगी। धन की स्थिति उत्तम रहने वाली है। यात्रा से सावधान रहें।

कन्या- स्थान परिवर्तन के योग हैं। परिवार और वैवाहिक जीवन को लेकर चिंता बनी रहने वाली है। धन की स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहने वाली है।

तुला- आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। नौकरी व्यापार में दिक्कत आ सकती है। वाणी पर संयम रखना होगा।

वृश्चिक- करियर में इस महीने नई शुरुआत होने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत पर ध्यान बनाकर रखें। 

धनु- करियर में जिम्मेदारियां और दबाव बढ़ने वाला है। स्थान परिवर्तन का भी योग है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। बेवजह तनाव की भी स्थिति है।

मकर- आपकी मानसिक चिंताएं और तनाव खत्म होगा। करियर में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। धन के लेनदेन में सावधान रहें। 

कुम्भ- स्वास्थ्य कुछ हद तक परेशान करेगा। बेवजह की चिंता से दूर रहें। धन की स्थिति ठीक रहने वाली है। धर्म और अध्यात्म के प्रति झुकाव बढेगा। 

मीन- करियर की समस्या दूर होगी। धन और स्वास्थ्य की स्थिति आपके लिए बेहतर होने वाली है। घर के बड़े बुजुर्गों से लाभ होगा।