Lucknow education news सीईओ कैंट ने बच्चों को पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया

 
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 
लखनऊ। छावनी परिषद लखनऊ द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों का विद्यालय "सक्षम" जो कि सरला देवी स्कूल के प्रमाण में स्थित है। उक्त दिव्यांग बच्चों के विद्यालय में वर्तमान में 54 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दिव्यांग बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष-खेल- कूद का कार्यक्रम  आयोजित किया गया था जिसमे बच्चों ने प्रतिभाग किया था। उक्त प्रतिभाग किए गये छात्रों में पांच स्वर्ण पदक, सात रजत पदक एवं ग्यारह कांस्य पदक प्राप्त कर छावनी परिषद के साथ राजधानी का मान बढ़ाया। विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर विलास पवार मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद लखनऊ ने  बच्चों को पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि का के डी तिवारी प्रधानाचार्य ने स्वागत किया। सक्षम स्कूल की प्रधानाध्यापिका अमृता सिंह, मंगला देवी स्कूल की प्रधानाध्यापिका सन्ध्या भटनागर,योग गुरु कृष्ण दत्त मिश्र,  मनीष, सक्षम स्कूल के समस्त शिक्षण, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।