राजीव भैया के जनता दरबार में उमड़ती है फरियादियों की भारी भीड़-

 

 अपने जनता दरबार में राजीव भैया करते है लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान-

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ. ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा लोगों में अपने सेवाभाव के कारण खासे लोकप्रिय है। राजीव मिश्रा के अथक प्रयासों से कोरोना काल में जो योगदान ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का रहा है व कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। राजीव भैया के नाम से लोगों में लोकप्रिय राजीव मिश्रा भाजपा के अवध प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। जिनकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में काफी धूम भी मचा रही है। वही पार्टी संगठन के कार्यों में राजीव मिश्रा का कोई दूसरा सानी नहीं है।  

इसी लोकप्रियता के चलते सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर राजीव मिश्रा के मालवीय नगर स्थित आवास पर सुबह से ही आ जाते है।  और राजीव भैया उनकी समस्याओं का अपने स्तर से समाधान कर देते है। पुलिस, प्रसाशन या किसी भी विभाग की लोगों की समस्याओं को राजीव भैया चुटकियों में हल कर देते है। जिसके चलते लोगों की भीड़ ने इसे जनता दरबार का नाम दे दिया। प्रतिदिन सुबह ग्यारह बजे से दोपहर एक बजे तक लगने वाले जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ती है। राजीव मिश्रा निष्पक्ष भाव से सभी की समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करते है। राजीव मिश्रा उच्चाधिकारियो से लेकर मंत्री तक जिस भी स्तर से समाधान संभव हो कराने का प्रयास करते है। जिसके चलते राजीव मिश्रा लोगों में राजीव भैया के नाम से खासे लोकप्रिय हो चुके है।