काकोरी में किशोरियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

 
 (आर एल पाण्डेय)

लखनऊ। आज दिनांक 6सितंबर 2021 को ग्राम   असत खेड़ा के डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर स्कूल  ब्लाक  काकोरी  जिला लखनऊ में टॉप- 3 किशोरियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें ममता संस्था के प्रोजेक्ट जागृति के द्वारा अक्षरा प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य है समुदाय के पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधित स्थिति में सुधार लाना और लोगों को सशक्त करना। 
18 वर्ष की आयु तक स्कूलों में पढ़ रही ल़डकियों की प्रतिधारण को बेहतर बनाने पर कार्य करेगी। 

  इस अक्षरा कार्यक्रम को ममता संस्था के प्रोजेक्ट जागृति द्वारा संचालित किया गया है जिसमें    ब्लॉक की सुपरवाइज़र  सारिता और स्टाफ सदस्य  मिलनसिंह,  ममता शर्मा , निर्मला कुमारी, पूनम निगम व ग्राम प्रधान श्री अवनीश कुमार यादव जी तथा स्कूल प्रबंधक श्री पृथ्वीपाल जी  आशा बहु सरला देवी जी उपस्थित रहे।  
कार्यक्रम में स्कूल की 21 बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।