Sundarkand path ke fayde सत्य सनातन नारी शक्ति लक्ष्मणपुरी ने लखनऊ में किया भव्य सुन्दरकांड पाठ

 5 हज़ार महिलाएं करेंगी सुंदरकांड का एक साथ पाठ
 
 

 विदेशो तक ले जाएंगी सुन्दरकांड पाठ की मुहीम

- हर स्थानिय मंदिर पर सुन्दरकांड पाठ की मुहीम के तहत विभिन्न जिलों में शुरू हुआ सुन्दरकांड का पाठ
- जर्मनी के लिए टीम रवाना, जल्द शुरू हो सकता है सुन्दर कांड का पाठ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सत्य सनातन नारी शक्ति लक्ष्मणपुरी के द्वारा मंगलवार को हजरतगंज स्थित बलरामपुर गार्डेन के पुस्तक मेले में भव्य सुन्दरकांड पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्य सनातन नारी शक्ति लक्ष्मणपुरी की ध्वजवाहिका सपना गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एक साथ सुन्दरकांड का पाठ किया। इस मौके पर ध्वजवाहिका सपना गोयल ने बताया कि उन्होने हर स्थानिय मंदिर पर सुन्दरकांड का पाठ स्थानिय लोगो के द्वारा करवाने की मुहीम शुरू की है, जिसमें प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के मंदिरो पर सुन्दरकांड का पाठ होना शुरू हो गया है।

उन्होने कहा कि उनका उद्देश्य सनातन संस्कृति के प्रति लोगो को जागरूक करना व बढ़ावा देना है। हालांकि उन्होने यह भी बताया कि वह इस मुहीम को विदेशों तक भी लेकर जाएंगी, जिससे विदेशों में भी सुन्दरकांड का पाठ कराकर सनातन संस्कृति का ध्वज फहराएंगी।

सपना गोयल के मुताबिक वह आगामी मार्च 2024 में 05 हजार महिलाओं के साथ लखनऊ में ही सुन्दरकांड का पाठ कर रिकार्ड भी बनाएंगी। उन्होने बताया कि गुड़गांव, जबलपुर, हरिद्वार, राजस्थान, जयपुर व यूपी के विभिन्न जिलों के तमाम मंदिरों पर सुन्दर कांड का पाठ होना शुरू हो गया है। वहीं उन्होने यह भी बताया कि कानपुर देहात, बाराबंकी, अमेठी में भी जल्द ही सुन्दरकांड का पाठ शुरू हो जाएगा। वहीं उन्होने यह भी बताया कि उनकी एक टीम जर्मनी के लिए रवाना हो गई है जल्द ही वहां पर भी पाठ शुरू करवाया जाएगा।

सपना गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पूरे भारत वर्ष के लोगो को सनातन संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। बलरामपुर गार्डेन के पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद रही, जिन्होने एक साथ सुन्दरकांड का पाठ किया।