Bulandshahar road accident सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सीएम ने दिए 5 लाख की  सहायता के निर्देश ,किया शोक व्यक्त 

 
 
मुख्यमंत्री ने जनपद बुलंदशहर में एक सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश
घायलों का समुचित उपचार कराया जाए


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बुलंदशहर में एक सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।



मुख्यमंत्री जी ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।