विकास में बाधक बने भ्रष्टाचार से आम लोगों का जीना हुआ दुश्वार : अरुणिमा पाण्डेय

 

डीएमएम प्रत्याशी अरुणिमा ने गोण्डा लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान दलीय नेताओं पर कसे तंज 


उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पाण्डेय).गोण्डा में देवीपाटन मंडल मुक्ति मोर्चा से समर्थित एवं गोण्डा व कैसरगंज दो लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरी अरुणिमा पाण्डेय ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार समाज के विकास में बाधक बन गया है।

भ्रष्टाचार के कारण गरीब असहाय व कमजोर आय वर्ग वाले समाज की वंचित लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के संरक्षण में फलफूल रहा भ्रष्टाचार विकास के लिए कैंसर से भी अधिक घातक है। प्रशासन  के हर क्षेत्र में फैली रिश्वतखोरी से गरीब अपना हक नही पा रहे हैं।

उन्होंने राजनैतिक पार्टियों व नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं द्वारा जब तक भ्रष्टाचार को संरक्षण देना बंद नहीं किया जाता और पार्टियों के घोषणा पत्र में  भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प व्यक्त नही किया जाएगा तब तक देश और समाज का विकास संभव नहीं है। 


लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती पाण्डेय ने कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के विधान सभा कटरा बाजार स्थित बालपुर व परसा गोडरी एवं गोंदहा सहित कई गांवों व मजरों में शनिवार को  जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान में देवीपाटन मंडल मुक्ति मोर्चा के दर्जन समर्थक साथ रहे।