उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित "व्यापारी संगोष्ठी गठन बैठक" में एल्डिको हाईवे प्लाजा ,उतरठिया बाजार के व्यापारी हुए एकजुट

 

 " उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, एल्डिको हाईवे प्लाजा- उतरठिया" का गठन हुआ 

 अपने अधिकारों के लिए व्यापारियों ने भरी हुंकार

क्षितिज अवस्थी- अध्यक्ष, आलोक मौर्य -वरिष्ठ महामंत्री ,विनय जायसवाल- महामंत्री, सुधांशु विद्यार्थी- कोषाध्यक्ष चुने गए

व्यापारी अपने मान सम्मान एवं स्वाभिमान से किसी प्रकार का समझौता ना करें, संगठन सदैव उनकी ढाल बनकर खड़ा रहेगा : संजय गुप्ता

प्रत्येक व्यापारी के हितों की रक्षा करना संगठन का धर्म है :संजय गुप्ता


 व्यापारी जानबूझकर कोई गलत काम ना करें ,यदि कोई उत्पीड़न करे तो संगठन को दे सूचना: संजय गुप्ता

 अपने व्यापार को  ई कॉमर्स  प्लेटफॉर्म पर लाएं ,ई-कॉमर्स व्यापार करने की नई विधा है : संजय गुप्ता 

व्यापार को बढ़ाने के लिए बैंक को अपना मित्र बनाएं, कागज में अमीर होना जरूरी है :संजय गुप्ता

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में रायबरेली रोड स्थित एल्डिको हाईवे प्लाजा पर "व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक" का आयोजन हुआ
 कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम  में एल्डिको हाईवे प्लाजा एवं उतरठिया बाजारों  के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, एल्डिको हाईवे प्लाजा ,उतरठिया" का गठन किया

व्यापारी संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी अपने मान सम्मान एवं स्वाभिमान से किसी प्रकार का समझौता ना करें संगठन सदैव उनके ढाल बनकर खड़ा रहेगा उन्होंने कहा परंपरागत व्यापारी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर अपना व्यापार लाएं ई-कॉमर्स व्यापार करने की नई विधा है इससे घबराने की आवश्यकता नहीं उन्होंने व्यापारियों से कहा अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए बैंक से मित्रता रखना अति आवश्यक है तथा कागज में अमीर होना जरूरी है तभी बैंक आपको सहयोग करेगा
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों का सबसे मजबूत एवं विश्वसनीय संगठन बन गया है एक एक व्यापारी के हितों की रक्षा करना संगठन का धर्म है

गठन बैठक में "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, एल्डिको प्लाजा -उतरठिया"का गठन हुआ

गठित कमेटी में 
क्षितिज अवस्थी को अध्यक्ष आलोक मौर्या को वरिष्ठ महामंत्री ,विनय जयसवाल को महामंत्री, सुधांशु विद्यार्थी को कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निश्छल शुक्ला को उपाध्यक्ष ,पुरुषोत्तम चौहान को संगठन मंत्री, रामकरण यादव ,मोहम्मद शाहाब, कविता प्रजापति को मंत्री, पवन गुप्ता को प्रचार मंत्री, पवन पाठक को मीडिया प्रभारी तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनूप सेठ, राजवर्धन गुप्ता ,सुमन वर्मा ,संजय श्रीवास्तव, जय करण यादव चुने गए 
संरक्षक मंडल में वरिष्ठ व्यापारी दीपक अवस्थी, आरके शुक्ला एवं विपिन शर्मा चुने गए 
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह, नगर महामंत्री मोहित कपूर, राजीव शुक्ला, राजन मिश्रा, अमित अग्रवाल ,नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर अग्रवाल ,ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।