वित्त अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, दी गयी विदाई

 
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री जीपी सिंह सहित कनिष्क लिपिक श्री राधेश्याम सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये। जबकि विधि अधिकारी श्रीमती अदिति त्रिपाठी ने त्यागपत्र दिया है। इस मौके उन्हें विदाई दी गयी। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कहा कि श्री जीपी सिंह का कार्यकाल विश्वविद्यालय के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा।

पूरे सेवा के दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। बतौर वित्त अधिकारी के साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों को हमेशा ध्यान में रखा।

साथ ही विश्वविद्यालय के विकास में अपना महनीय योगदान दिया। पेशेवर तरीके से उन्होंने मानवीय पक्ष का भी ध्यान रखा। भविष्य के लिए शुभकामना दिया। वहीं श्रीमती अदिति त्रिपाठी और राधेश्याम के योगदान पर भी प्रकाश डाला। प्रति कुलपति प्रो0 मनीष गौड़ ने कहा कि विदाई का पल कठिन होता है। इस दौरान उन्होंने संस्मरण याद किये। वहीं, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 राजीव कुमार, प्रो0 वंदना सहगल, उपकुलसचिव डॉ0 आरके सिंह, प्रो0 अरूण कुमार तिवारी, डॉ0 आशुतोष द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किया।

वहीं वित्त अधिकारी श्री जीपी सिंह ने विश्वविद्यालय में अपने कार्यकाल को याद किया। कहा कि यह विश्वविद्यालय मेेरे लिए कार्यालय से ज्यादा परिवार की तरह था। यहां काफी अच्छा अनुभव रहा। वहीं श्रीमती अदिति त्रिपाठी ने भी अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान यादों को संजोया। जबकि श्री राधेश्याम ने अपने कार्यकाल को याद किया। संचालन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा ने किया।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।  आपको बता दें कि जीपी सिंह ने करीब साढ़े चार साल तक विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी का दायित्व निभाया। वहीं, इस साल मार्च से उन्होंने कुलसचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला था।