हर वर्ष पूर्ण बजट का उपयोग नहीं कर पा रही है सरकार:रोहित अग्रवाल 

 
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। रोहित अग्रवाल 
प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार)
राष्ट्रीय लोकदल ने भाजपा सरकार की मंशा सिर्फ कीर्तिमान स्थापित करना है जबकि असलियत यह है कि हर वर्ष पूर्ण बजट का उपयोग नहीं कर पा रही है सरकार, सरकार को बजट का क्रेडिट लेते हुए शर्म आनी चाहिए, यह जनता का पैसा है, जिसका सरकार सदुपयोग भी नहीं कर पा रही है।

जनता को इसके बदले मिलता क्या है? बेरोजगारी, भुखमरी, और टूटी-फूटी कानून व्यवस्था जिसमें महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान महज कागजों पर ही है।