वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में तकनीकी आवश्यक है: कौशल किशोर

 
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित आर० आर० ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षा में तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल किशोर ( केंद्रीय राज्यमंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार) रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में तकनीकी आवश्यक है शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी के सहयोग से ही प्रगति संभव है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टेबलेट वितरण कार्य अच्छा एवं सराहनीय है। 


इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, संजय सिंह,  सदाशिव मिश्रा,  जगदम्बा त्रिपाठी,  नागेंद्र बहादुर सिंह, सयुक्त सचिव  चित्रांशु अग्रवाल, निदेशक प्रोफेसर (डॉ०) सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, डीन एकेडमिक दुर्गेश वर्मा, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर  विकास सिंह, चीफ प्रॉक्टर विजय बहादुर सिंह, उपप्राचार्य  शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी तथा अन्य संकाय सदस्यों की मौजूदगी में कुल 727 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किये गये।