एल.पी.सी.पी.एस. एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने किया पौधारोपण

 
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज़ ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एवं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के संयुक्त प्रयासों से लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, डी.एल.एफ, गार्डेन सिटी में वृक्षारोपण का सफल आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के डी.आई.जी.  के. संजय कुमार एवं लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने एक साथ संयुक्त मार्च निकाला। इसके बाद डी.आई.जी. के. संजय कुमार, लखनऊ पब्लिक कॉलेज़ आफ प्रोफेशनल स्टडीज की निदेशिका गरिमा सिंह एवं विद्यालय की  प्रधानाचार्या नवनीत कौर के द्वारा स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया।

छात्रों के लिए पर्यावरण पर आधारित पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले लखनऊ पब्लिक स्कूल वर्ल्ड स्कूल के छात्रों को डी.आई.जी. के संजय कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके बाद लखनऊ पब्लिक कॉलेज़ आफ प्रोफेशनल स्टडीज की निदेशिका गरिमा सिंह एवं प्रधानाचार्या नवनीत कौर के द्वारा डी.आई.जी. के. संजय कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।