मानस मेला की हुई शुरुवात

 
 
                                    
सीतापुर की ऐतिहासिक अखिलभारतवर्षीय श्रीरामचरितमानस समिति के तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक शहीद पार्क में आज वार्षिक मानस मेला प्रारंभ हो गया।प्रथम दिवस पौराणिक मान्यताओं के आधार पर यहीं से वैदिक रूप से सन्त महात्माओं की अगुवाई में 51 देवी स्वरूपा पीताम्बरी सुहागिनों ने सिर पर जलकलश लेकर कलश यात्रा निकाली जो नगर के प्रतिष्ठित गोपालघाट मन्दिर तक गई।
मानस मेले में सप्तदिवसीय गायत्री यज्ञ, श्रीमद्भागवत पाठ और श्रीराम कथा होती है और इस वर्ष भी यह क्रम रहेगा।इसी क्रम में विश्वविख्यात रामकथा व्यास देवी ऋचा मिश्रा जो विगत वर्ष भी यहां ज्ञान अध्यात्मपूर्ण कथा कह चुकी हैं इस वर्ष भी वही रामचरितमानस संस्कार कथामृत वर्षा करेंगी। उनकी अगुवाई में सीता,राम व लक्ष्मण के सजीव विग्रहों के साथ भव्य दिव्य विशाल शोभायात्रा निकली।शोभा यात्रा में मानस की चौपाइयों, हनुमान चालीसा और वेदमंत्रों का सस्वर पाठ करते हुए प्रसिद्ध भजन गायक अनिल तिवारी जी अपनी संगीत मंडली के साथ सभा संचालन करते रहे।यह शोभायात्रा हमारे पूर्वनिर्धारित मार्ग जोकि शहीद पार्क से घंटाघर, दुर्गामन्दिर, आलमनगर, होलीनगर, ग्रीकगंज, लालकपड़ा कोठी, ट्रांसपोर्ट चौराहा, नगरपालिका कार्यालय होते हुए लालबाग चौराहा, नेत्र चिकित्सालय, परशुराम चौक श,सिविल लाइन, कोतवाली चौराहा, होकर शहीद पार्क में सम्पन्न हुई।
 ज्ञातव्य है कि इस बीच मार्ग के हर चौक चौराहे पर जन समूह ने पर्याप्त फूल मालाओं के साथ आरती पूजन-अर्चन व अभिनन्दन किया।नगर पालिका गेट पर पालिकाध्यक्ष नेहा मिश्र व समाजसेवी नमीन्द्र अवस्थी ने विराट जन शैला के साथ पुष्पवर्षक यन्त्र से मनों पुष्पवर्षा व सभी को माल्यार्पण करके शोभा यात्रा का स्वागत अभिनन्दन किया। परशुराम चौक पर प्रेमनगर वार्ड के सभाशद धीरज पाण्डेय ने सपत्नीक,सपरिवार व दसियों वार्ड निवासियों के पूजन, स्वागत अभिनन्दन किया।आगे चलकर अग्रसेन पार्क पर समाजसेवी, रक्तदान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष आकाश बजरंगी ने भी सपत्नीक सपरिवार स्वागत अभिनन्दन व पूजन किया। शोभायात्रा अपने दिव्य व शान्तिप्रिय ढंग से शहीद पार्क में सम्पन्न हुई।
शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष विश्वम्भर तिवारी के साथ  समिति के सभी सदस्य यथा महिपाल सिंह, सुषमा त्रिवेदी, आयुषी पाण्डेय, पूनम चतुर्वेदी, भानुप्रकाश चतुर्वेदी, कमलेश पाण्डेय, वैशम्पायन शास्त्री, दिनेश मिश्र व कन्हैयालाल शुक्ला के साथ नगर के तमाम सम्भ्रांतजन यथा आशीष शास्त्री धर्मगुरु,भजन गायक अनुराग रोशन, सुनील टण्डन, चन्द्रकांत त्रिपाठी, विनीत त्रिवेदी, अन्नू तिवारी, अंशू,  रमाकांत अवस्थी, शशिकांती तिवारी आदि हजारों नर-नारी पैदल व विभिन्न निजी वाहनों से शामिल रहे।
शोभा यात्रा के बाद प्रथम दिवस की रामकथा भी हुई।