जन समाज सेवा के लोगों ने की मरीजों की चाय पानी की व्यवस्था

 

 जन समाज सेवा संस्था द्वारा केजीएमयू में 10 अक्टूबर को मरीज एवं उनके परिजनों के लिए चाय नाश्ते की सेवा 
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जन समाज सेवा संस्था द्वारा 10 अक्टूबर को प्रातः काल 8:00 बजे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में ट्रामा सेंटर के मरीजों एवं उनके परिजनों को संस्था की ओर से चाय नाश्ते की सेवा की गई, जन समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष सरदार रनजीत सिंह ने संस्था के सभी सदस्यों से अपील की है कि ट्रामा सेंटर में जरूरतमंदों की सेवा के लिए  अधिक से अधिक सेवा करने प्रयास करें, और सभी सामाजिक  संस्थाओं को समय-समय पर लोगों की मदद  करनी चाहिए अधिकतर यहां जितने भी केस आते हैं। वह दुर्घटना के चलते ही आते हैं।जल्दी बाजी में लोग बिना किसी व्यवस्था के आ जाते हैं। जिस कारण यहां लोगों को चाय नाश्ते एवं भोजन की बहुत आवश्यकता रहती है।


*“जीवन मिलना यह नसीब पर निर्भर रहता है, वैसे ही मृत्यु आना समय पर निर्भर है,लेकिन मृत्यु के बाद भी लोगों के दिलों में रहना ये अपने कर्मो पर निर्भर होता है।* मेरा सभी समाजिक संस्थाओं से निवेदन है कि वह भी लोगों की मदद के लिए आगे आये, यह सेवा मानवता की सेवा है, ईश्वर की सेवा है, ऐसी सेवाओं से ईश्वर खुश तो होता ही है,और आशीर्वाद एवं कृपया भी बनी रहती है। इस कार्यक्रम में सुनील कुमार अग्रवाल, मनरीत सिंह, सरदार अनेक सिंह, कंवलजीत सिंह, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलवंत सिंह, पवन कुमार साहू उपस्थित थे.