इण्डियन एक्ससर्विसेज लीग (उ०प्र०) कानपुर नगर इकाई की त्रैमासिक गोष्ठी सम्पन्न 

 
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

कानपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री मेजर वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पूर्व निर्धारित इण्डियन एक्ससर्विसेज लीग (उ०प्र०) कानपुर नगर इकाई की त्रैमासिक गोष्ठी साईं ग्लैक्सी में सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष सूबेदार मेजर अशोक कुमार मिश्र के अलाबा कार्यकारिणी के महासचिव सूबेदार एस डी पाल, कोषाध्यक्ष कैप्टन आर के कुशवाहा के अलावा संरक्षक वारंट अफसर राजेन्द्र सिंह चंदेल, सँगठन  सचिव ए के  कुशवाहा MCPO डी एल शाक्य,सूबेदार ए के सिंह सेंगर, सार्जेंट सर्वेश सिंह चौहान सीनियर नर्सिंग ऑफिसर उदय प्रताप सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। वैठक में आगामी विजय दिवस समारोह मनाने की योजना की चर्चा के अलावा निम्न लिखित विन्दुओं पर भी चर्चा ही :-

1. नए सदस्य बनाने की योजना
2. पूर्व सैनिकों की प्रशासनिक और वैयक्तिक समस्यायों का निदान।
3. संगठन का विस्तार प्रत्येक वार्ड स्तर तक।
4. लंबे समय से बीमार,असहाय सैनिक साथियों से नियमित मुलाकात कर उनके कल्याणार्थ  चर्चा और परिवार को हर सम्भव सहयोग पर चर्चा. 
5. वीर नारियों से नियमित सूचना संबर्द्धन रखना। 
6. अपने क्षेत्रीय स्तर पर प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को आपसी वैठक कर परस्पर एकता के भाव प्रस्फुटिकरण करना।
7. विभिन्न संगठनों के साथ आपसी सौहार्द बनाकर केवल पूर्व सैनिक हित पर जोर देना।

अंत में सूक्ष्म जलपान के साथ ही राष्ट्रगान के साथ वैठक का समापन।

यह जानकारी अशोक कुमार मिश्र अध्यक्ष, इण्डियनएक्ससर्विसेज लीग(उ०प्र०)कानपुर नगर। द्वारा दी गई