वरिष्ठ अधिवक्ता कुमुदनी तिवारी बनीं ब्राह्मण चेतना परिषद हरदोई महिला विंग ज़िलाध्यक्ष

 
 

ब्युरो चीफ आर एल पाण्डेय

हरदोई।
ब्राह्मण चेतना परिषद शीर्ष नेतृत्व बीपी मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजन दीक्षित राष्ट्रीय सचिव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेतना परिषद विश्वदीप अवस्थी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आवास विकास कॉलोनी निवासी कुमुदनी देवी तिवारी को ब्राह्मण चेतना परिषद हरदोई ज़िलाध्यक्ष महिला विंग नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ब्राह्मण चेतना परिषद हरदोई अनिल प्रकाश दीक्षित द्वारा नवनियुक्त महिला विंग अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। 

इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, ईशान तिवारी, शहर अध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्रा, पूर्व उपाध्यक्ष बार काउंसिल एडवोकेट अभिषेक तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग उत्कर्ष दीक्षित, निर्मल तिवारी, विवेक मिश्रा आदि संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। कुमुदनी तिवारी के अध्यक्ष बनने पर अनुराधा मिश्रा, डॉ चित्रा मिश्रा, लीला पाठक समेत तमाम शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।