विश्व पर्यावरण दिवस पर सुएज़ इंडिया ने एसटीपी प्लांट पर किया वृक्षारोपण

 
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुएज़ इंडिया ने दौलतगंज स्थित एसटीपी प्लांट पर वृक्षारोपण किया| विश्व पर्यावरण दिवस को इस बार संयुक्त राष्ट्र ने "प्लास्टिक प्रदूषण  के लिए समाधान" तलाशने की थीम दी हैं|

इसी मुहीम को ध्यान में रखते हुए सुएज़ इंडिया के कर्मचारियों ने अपने पूरे प्लांट में पॉलीथिन को इकठ्ठा किया और ये शपथ ली आगे से कभी भी प्लास्टिक बॉटल्स एवं पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करेंगे|

सुएज इंडिया के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने भी सभी कर्मियों को सम्बोधित करते हुए पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने पर जोर दिया| उन्होंने बताया की सुएज़ इंडिया पर्यावरण से सम्बंधित कंपनी है| जिस वजह से हमारी प्राथमिकता और ज्यादा हो जाती हैं|

हम खुद भी प्लास्टिक या पॉलीथिन का इस्तेमाल न करें और समाज को भी इस प्लास्टिक न इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करे| इस पर्यावरण दिवस पर सुएज़ कर्मियों को जूट से बने बैग का वितरण भी किया गया| इस पर्यावरण दिवस पर सुएज इंडिया से कम्युनिकेशन मैनेजर सुमित सिंह एवं अक्षत सक्सेना भी मौजूद रहे।