गोण्डा में  डीएम आवास के अन्दर जंगली जानवर के घुसने से मचा हड़कंप

 

 - वन विभाग की टीम का मसक्कत जारी

गोण्डा । डीएम मार्कण्डेय शाही के आवास में किसी जंगली जानवर के घुसने की आशंका से हड़कंप मच गया। बतादें की जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के आवास के पास संचालित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में साफ एक जंगली जानवर साफ दिख रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह जंगली जानवर तेंदुवा हो सकता है। सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुट गयी है।

तेंदुए को पकड़ने के लिये वन बिभाग द्वारा एक जाल मंगाया गया है। माना जा रहा है कि डीएम आवास के सामने संचालित पेट्रोल पंप के बगल कुछ दूरी पर लगे झाड़-झंखाड़ के जंगल की तरफ से ये जंगली जानवर आकर डीएम आवास में घुस गया। डीएम बंगले में जंगली जानवर के घुसने से हड़कम्प मच गया है। इस सम्बंध में सीओ सिटी लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया की जानकारी मिली है, पहुचते ही उसको पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक जानवर को पकड़ने का मसक्कत जारी रहा।