17 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा

 
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड इम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा  निगम मुख्यालय पर  निगम कर्मियों की  विभिन्न समस्याओं संबंधित 11 सूत्री मांगों के क्रम में  अपने आंदोलन के  प्रथम चरण में एक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निगम मुख्यालय पर किया गया।
इस  कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश राज्य निगम कर्मचारी महासंघ निगम के विभिन्न संघो जैसे  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संगठन तथा अन्य संगठनों द्वारा भी  समर्थन एवं सहयोग प्रदान किया गया। इप्रेस विज्ञप्ति
आज उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड इम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा  निगम मुख्यालय पर  निगम कर्मियों की  विभिन्न समस्याओं संबंधित 11 सूत्री मांगों के क्रम में  अपने आंदोलन के  प्रथम चरण में एक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम निगम मुख्यालय पर किया गया।
इस  कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश राज्य निगम कर्मचारी महासंघ निगम के विभिन्न संघो जैसे  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संगठन तथा अन्य संगठनों द्वारा भी  समर्थन एवं सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे निगम के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।
 संगठन के अध्यक्ष श्री राज बहादुर सिंह ने यह अवगत कराया की कर्मचारियों की समस्त मांगे माने जाने तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा तथा इसी क्रम में कल दिनांक 17.10.2023 को कार्य बहिष्कार किया जाएगा।