डॉ आलोक कुमार यादव को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया
 

Dr. Alok Kumar Yadav honored with Uttar Pradesh Paras Ratna Award
 
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय).डॉ आलोक कुमार यादव को पारस एजुकेशनल सोसायटी, बरेली, उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ यादव को यह पुरस्कार उनके द्वारा शिक्षा एवं साहित्य में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए किया गया।
वर्तमान में डॉ यादव विधि संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इसके पहले भी इन्हें साहित्य के क्षेत्र में क‌ई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनके इस उपलब्धि पर विधि संकाय के डीन प्रो बंशीधर सिंह तथा अन्य शिक्षकों ने बधाई दी।