साध्वी प्रज्ञा भारती को अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता सम्मान 2024: रेखा उदित

International Women Excellence Award 2024 to Sadhvi Pragya Bharti: Rekha Udit
 
नई दिल्ली| भारतीय संस्कृति की विशिष्ट उपलब्धियों से नई पीढ़ी को परिचित कराने के अभियान में जुटी साध्वी प्रज्ञा भारती को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया| विश्व महिला दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मीडिया, जनसंचार, पत्रकारिता शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तथा समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 40 महिला विभूतियों को सम्मानित किया गया|
इसमें प्रो उमा त्रिपाठी (काशी), प्रो मंजू गुप्ता (अमरीका), प्रो अपर्णा द्विवेदी (नई दिल्ली), प्रो निशा पँवार (कोल्हापुर), प्रो पारुल मेहरा (नोएडा), प्रो शिल्पी झा (पुणे), प्रो अर्चना कुमारी (नई दिल्ली), प्रो निभा सिन्हा (गाजियाबाद), डॉ रत्ना चक्रवर्ती,  प्रो भावना पाठक (इंदौर), डॉ मेधा (दिल्ली), अमृता मौर्य (जयपुर), संगीता तिवारी (नोएडा), राजश्री राय (नोएडा), मीनू कंवर (दिल्ली), संगीता कुमारी, अदिति तिवारी (UIUC, USA ) (अमरीका) एवं श्वेता शर्मा (अजमेर) समेत अन्य को सम्मानित किया गया|  
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय विश्वविद्यालयों के परिसंघ, अंतर्राष्ट्रीय मीडिया शिक्षिका संघ, भारतीय जनसंचार संघ,  और महिला अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क (वींन, WIN ) ने मिलकर किया था| सम्मेलन का उदघाटन भारतीय विश्वविध्यालयों के परिसंघ के अध्यक्ष प्रो प्रियरंजन त्रिवेदी ने किया| इसे अमरीका से विश्व संविधान व संसद संघ के अध्यक्ष प्रो ग्लेन मार्टिन, वैश्विक सद्भाव संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रो लाल उतरेजा, इंग्लैंड से रोटरी शांति फ़ेलो सुश्री रोजालिन ओबाह, थाईलैंड से प्रो विजय प्रसाद बरुआ, भारत से भारतीय भाषा पत्रकारिता शिक्षा के भीष्म पितामह प्रो राम जी लाल जांगिड, आचार्य डॉ लोकेश मुनि, वीर चक्र विजेता कर्नल तेजेंद्र पाल सिंह, डॉ मनोज श्रीवास्तव, रश्मि चंद्रा, राष्ट्रीय सैनिक संस्था एनसीआर संयोजक राजीव जोली खोसला, प्रो मरजफ आलम, दीपक व्यास आदि ने संबोधित किया| संचालन रेखा उदित , अध्यक्ष , वूमन इंटरनेशनल नेटवर्क ( वींन , WIN ) ने किया|