पृथ्वी की रक्षा करें, भविष्य को संजोएं
 

Protect the earth, cherish the future
 

उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय)। समस्त अंसल सोसाइटी आर डब्ल्यू ए के प्रेसिडेंट एम एल साहू की अध्यक्षता में संतुष्टि दो के परिसर में  वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें समिति के सभी सीनियर रेजिडेंट और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।यहां प्रोग्राम बड़े उत्साह से हुआ।

इसमें समस्त अंसल सोसाइटी आर डब्ल्यू ए के प्रेसिडेंट एम एल साहू, संतुष्टि दो के टीम मेंबर को इनवाइट किया गया था उन लोगों ने अपनी हाजिरी लगाकर लोगों को बहुत हर्ष का एहसास कराया। सभी के हाथों से वृक्षारोपण हुआ। करीब 50 से 60 पौधे लगाए गए।समिति के छोटे बच्चों ने भी  भाग लिया और उनमें यहां संदेश दिया गया कि पेड़ों को न केवल हरा भरा माहौल बनाना बनाने के लिए इसके अलावा प्रदूषण दूर करने के लिए अच्छी हवा जिसमे कि ऑक्सीजन हो और  किसी एक पेड़ की जिम्मेदारी लेनी चाहिए जो  हमारे बच्चों की तरह होता है।
पृथ्वी की रक्षा करें, भविष्य को संजोएं। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में टीम ओडब्ल्यूए को वृक्षारोपण अभियान में आमंत्रित किया गया। संतुष्टि एन्क्लेव II, पार्क क्षेत्र में लगाए गए पौधों की सूची निम्नलिखित है:

1. चंपा
2. बॉटल ब्रश
3. मौलसरी
4. गुलमोहर
5. अशोका
6. बॉटल पाम
7. नीम
8. आम
9. अमरूद
10. बांज
11. ग़ुड़हल
12. कनेर
13. हरसिंगार
14. संतरा/नींबू
15. बेल

पौधों की व्यवस्था समिति के सदस्यों द्वारा की गई है। ये लगभग 50 पौधे थे।

मुख्य अतिथि एम.एल. साहू सुशांत गोल्फ सिटी के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष
उनके साथ विभिन्न सोसाइटियों के टीम सदस्य भी उपस्थित रहे।

संतुष्टि एन्क्लेव-द्वितीय समिति टीम के 

अध्यक्ष मनीष कश्यप,
सचिव सपना चंदेल,
कोषाध्यक्ष मोक्षी भटनागर,
कार्यकारी सदस्य
इंजीनियर विनय शर्मा, बी.के. सेठ, आशीष वर्मा
यह सभी समिति सदस्य हैं।