कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाया गया घोषणा पत्र जारी किया गया

Manifesto prepared by Congress Party was released
 
सीतापुर ( सुमित बाजपेयी) शहर स्थित कपूर शॉर्ट ईट्स में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाया गया घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को "न्याय पत्र 2024" नाम दिया है।

प्रेस वार्ता को प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष/अवध जोन के इंचार्ज शरद मिश्रा तथा लोकसभा प्रत्याशी राकेश राठौर ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का यह घोषणा पत्र समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय का पत्र साबित होगा। लोकसभा प्रत्याशी राकेश राठौर ने न्याय पत्र के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बाद अगर कोई सही मायने में उनके रास्ते पर चल रहा है तो राहुल गांधी ही है। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक हरीश बाजपेई, जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, शहर अध्यक्ष संतोष भार्गव, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिशिर बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेश कश्यप, जिला सचिव अनिल दीवान, अनुपमा द्विवेदी, हसीना खातून, आशा कनौजिया, संजय कुमार सनी तथा श्रीश शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।