केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने रतनपुर गांव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
अनुप्रिया बोलीं कि एनडीए गठबंधन ने देशहित में तमाम कार्य किए हैं। देश के करोड़ों गरीबों को राशन, आवास, औषधि व सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। पीएम मोदी चाहते हैं कि लोकतंत्र में सामाजिक न्याय की अवधारणा को साकार करें। इसके लिए लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम एनडीए गठबंधन ने किया है।
गठबंधन ने 2014 व 2019 में मोदी को पीएम बनाया है। 2024 में रिकार्ड मतों से जीतने के लिए गठबंधन तैयार है। 400 पार का नारा निरर्थक नहीं जाएगा। जब कोई सच्चा व्यक्ति अपनी जुबान से कुछ कहता है तो उसकी वाणी मिथ्या नहीं जाती है। देश में एनडीए की लहर है। तमाम प्रदेशों में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का होड़ लगी है। आम जन मोदी के सिर पर ताज देखना चाहता है। साकेत मिश्रा व शैलू जीतेंगे तो भाजपा देश में मजबूत होगी। एक-एक वोट देश की बुनियाद को मजबूत करेगा। बहुरूपियों के बहकावे में ना आएं। तमाम दल देश को बर्बाद करने पर तुले हैं। लोकतंत्र में वोट की शक्ति से बढ़कर कुछ नहीं। जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य तय कर चुकी है।
बाक्स यूपीए सरकार ने पिछड़ों का छीना है हक अनुप्रिया बोलीं कि यूपीए सरकार ने पिछड़ों का हक छीना है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार नहीं दिया। पीएम मोदी के सामने यह बात आई तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार्य कर लिया। एनडीएम व भाजपा ने भय, भूख व भ्रष्टाचार को देश से खत्म किया है। भ्रष्टाचारियों पर वैज्ञानिक तरीके अपनाकर लगाम कसी है। कांग्रेस ने अपने समय से देश को लूट लिया है। भाजपा ने जब उस लूट को बंद किया तो कांग्रेसी सड़क पर आ गए। अब वे मोदी की बुराई कर रहे हैं। अपना देश नए युग में प्रवेश कर रहा है। देश की तरक्की रोकने वालों को देशद्रोही कहना गलत नहीं होगा। भाजपा व एनडीए गठबंधन गरीबों के हितार्थ काम कर रही है।
गठबंधन के दलों ने कभी गरीबों के हित से खिलवाड़ नहीं किया। बल्कि उनकी लड़ाई लड़ती रही। 51 करोड़ भारतीय ऐसे हैं, जिनके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बिना मांगे पहुंच जाती है। यदि भारतीयों को अपने सम्मान की रक्षा करनी है तो उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना होगा। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्र, गैसड़ी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, मथुरा के विधायक घनश्याम लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, डॉ अजय सिंह पिंकू, विनय प्रकाश त्रिपाठी भाजपा महामंत्री रवि मिश्रा ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह हेमंत जायसवाल मनोज तिवारी रवि वर्मा प्रिंस वर्मा डॉक्टर सूरज पटेल दयाराम प्रजापति भोला जायसवाल डॉक्टर प्रेम वर्मा, अब्दुल अजीज खान, शिव कुमार पटेल आदि मौजूद थे।