न‌ए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुई कार्यशाला
 

Workshop on new criminal laws held
 
उत्तर प्रदेश डेस्क लखनऊ(आर एल पांडेय)। विश्विद्यालय के विधि संकाय की  प्रतिष्ठित संस्था  प्रो बोनो क्लब के द्वारा आज एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा की गई। 


कार्यशाला का उद्घाटन विधि संकाय के प्रमुख डॉ बी डी सिंह  द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "नए आपराधिक कानून का उद्देश्य अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना है। कार्यशाला के संयोजक तथा प्रो बोनो के प्रभारी डॉ आलोक कुमार यादव ने बताया कि यह कानून न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और न्यायपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

कार्यशाला में 200 से ज्यादा विधि छात्र, विधि विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यशाला में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जैसे कि अपराध की परिभाषा, सजा की नई विधियाँ, और अपराधियों के पुनर्वास के उपाय। कार्यशाला में वक्ता के तौर पर विधि संकाय के प्रोफेसर डॉ आर के सिंह,  डॉ रिचा सक्सेना और डॉ चंद्र सेन प्रताप सिंह जी ने क्रमशः भारतीय न्याय संहिता 2023,  भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 ,  भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर व्याख्यान दिया।