Shri Ram Mandir News: श्रीराम जी के ससुराल जनकपुर नेपाल से उपहार लेकर निकली भार सनेश यात्रा | Shri Ram Janm Bhumi Ayodhya News In Hindi

Ram Mandir News Hindi | भगवान राम की ससुराल से आया उपहार 

 

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir Udghatan

अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन कब होगा?

Ayodhya: श्रीराम लला के प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व भारत ही नही विश्व के अनेक देश भी अपने लला को उपहार  समर्पित कर रहे हैं। श्रीराम जी के ससुराल जनकपुर नेपाल से विभिन्न उपहार लेकर भार सनेश यात्रा अयोध्या धाम पहुंची। 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नेपाल के जनकपुर से निकली भार सनेश यात्रा शुक्रवार की देर रात गोरखपुर पहुंची। जिसका विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभाग मंत्री शीतल के नेतृत्व में पैडलेगंज में यात्रा का स्वागत किया। शनिवार यानी 6 जनवरी को जनकपुर धाम रामजानकी मंदिर नेपाल राष्ट्र से निकली भार सनेश यात्रा आज देर लगभग तीन दर्जन वाहनों से रात्रि कारसेवकपुरम् अयोध्या पहुंची। 

राम का ससुराल कहाँ पर है?

भार सनेश यात्रा में पांच सौ से ऊपर राम लला के ससुराल पक्ष के भक्त गण समलित हैं। जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आये हैं। जिसमे फल मिष्ठान, सोना, चांदी आदि समलित हैं। नेपाल से आये बंधुओं का कहना है यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे दामाद राजा की जन्मभूमि का निर्माण हो रहा है और २२जनवरी को वह अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे। जनकपुर नेपाल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है ये नगर प्राचीन काल में मिथिला की राजधानी माना जाता है। यहाँ पर प्रसिद्ध राजा जनक थे। जो सीता माता के पिता थे। यह शहर भगवान राम की ससुराल के रूप में विख्यात है।

महासचिव चम्पतराय ने ऊपहार को स्वीकार किया।

आज कारसेवक पुरम् में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने ऊपहार को स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत का संबंध आत्मा से है। यह त्रेतायुग का चला आ रहा संबंध प्राचीनता के साथ एतिहासिकता को प्रदर्शित करने वाला है। यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्य का परिचायक है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा विहिप नेता राजेंद्र सिंह,शरद शर्मा,धन्नजय पाठक,नेपाल से आये महंत रामरोशन दास वैष्णव, नगरनिगम के प्रमुख मनोज शाह,विश्व हिंदू परषिद अध्यक्ष संतोष शाह,परमेश्वर शाह,अजय गुप्ता, मनीष रमन शाह लक्ष्मन शाह,मधुशाह ,रेखा गुप्ता आदि समलित हुए।