Asian Games 2023 : 17 वर्षीय नाविक में  नेहा ठाकुर ने रजत पदक जीता

Asian Games 2023 17-year-old sailor Neha Thakur won silver medal
 
Asian Games 2023 :भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 13 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत के पास  2 gold, 4 silver और 7  bronze medals  हैं। तीसरे दिन भी भारतीय खिलाड़ियों से कई पदकों की उम्मीद है।

Also Read -   Asian Games 2023 INDW vs SLW : Indian Womens Cricket Team ने Sri Lanka को 19 रनों से हरा कर जीता Gold Medal

आज के दिन भारत को दूसरा पदक मिल चुका है। इबाद अली ने नौकायन में कांस्य पदक जीता है। इबाद अली पुरुषों की विंडसर्फर आरएस एक्स स्पर्धा में 52 के नेट स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोपराट ने 29 के साथ रजत और दक्षिण कोरिया के चो वोनवू ने 13 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Asian Games 2023 : Indian Hockey Team ने Singapore के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की

भारत के सचिन सिवाच
पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग के राउंड 32 में भारत के सचिन सिवाच ने इंडोनेशिया के असरी उदिन को एकतराफ अंदाज में 5-0 से हराया और अंतिम 16 में पहुंच गए।

रामकुमार रामनाथन 
रामकुमार रामनाथन तीसरे दौर में दो घंटे 40 मिनट के मुकाबले में जापान के दूसरे वरीय योसुके वतनुकी से 5-7, 7-6(3), 5-7 से हार गए। इस हार के साथ ही वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं |

17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर 
17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी ILCA4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता। थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।