ICC World Cup 2023 AFGvsSL : England और  Pakistan के बाद अब Sri Lanka को भी Afghanistan ने 7 विकेट से हराया 

ICC World Cup 2023 AFGvsSL: After England and Pakistan, now Afghanistan defeated Sri Lanka by 7 wickets
 

ICC World Cup 2023 AFGvsSL : Afghanistan ने  Sri Lanka  को हरा दिया है।  Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune  में Sri Lanka  ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए और Afghanistan  ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के साथ Sri Lanka  के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है। Afghanistan  ने England और  Pakistan  के बाद Sri Lanka  को भी हरा दिया है।

Afghanistan ने  Sri Lanka  को सात विकेट से हरा दिया है। यह इस world Cup  में Afghanistan  की तीसरी जीत है। इससे पहले इस टीम ने England और  Pakistan  को हराकर उलटफेर किया था। अब Afghanistan  की टीम अंक तालिका में छह अंक के साथ पांचवें नंबर पर आ गई है। Sri Lanka  के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। 

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में 242 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के लिए किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन सभी के छुटपुट योगदान के चलते टीम 200 रन के पार पहुंच गई। सबसे ज्यादा पथुम निसांका ने बनाए। कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समरविक्रमा ने 36 रन का योगदान दिया। अंत में तीक्ष्णा ने 29 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारुकी ने चार विकेट लिए। मुजीब उर रहमान को दो विकेट मिले। अजमतुल्लाह और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।

Tejasswi Prakash Also Known As Tejasswi Prakash 

242 रन का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने पहले ही ओवर में गुरबाज का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद इब्राहिम जादरान (39) ने रहमत शाह (62) के साथ मिलकर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई। इन दोनों के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई नाबाद 73 और कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी नाबाद 58 रन ने चौथे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

Also Read - ICC World Cup 2023 SLvsNED : Netherlands Lucknow में टॉस जीतकर पहले

  null