ICC World Cup 2023 ENG vs BAN : David Malan के शतक से England ने Bangladesh को दिया इतने रनों का लक्ष्य
ENG 364/9 (50)
CRR: 7.28
Bangladesh opt to bowl
Also Read - भारत हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के ग्रुप सी में कोरिया, स्पेन और कनाडा के साथ
363 रन के स्कोर पर इंग्लैंड की टीम 9 विकेट गंवा चुकी है। महेदी हसन ने आदिल राशिद को शान्तो के हाथों कैच कराया। राशिद ने 11 रन बनाए। अब क्रिस वोक्स और मार्क वुड क्रीज पर हैं। 50 ओवर के बाद England का स्कोर 364 /9 है।
Also Read - तुलसी का उपयोग किन किन चीजो में किया जाता है जानिए
शोरिफुल इस्लाम ने दो लगातार गेंदों पर जो रूट और लियम लिविंगस्टोन को आउट किया है। रूट 68 गेंद में 82 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। शोरिफुल ने उन्हें मुश्फिकुर रहीम के हाथों कैच कराया। अगली ही गेंद पर उन्होंने लिविंगस्टोन को भी बोल्ड कर दिया। लिविंग्सटोन पहली ही गेंद पर आउट हो गए और अपना खाता तक नहीं खोल सके। अब हैरी ब्रूक के साथ सैम करन क्रीज पर हैं। 43 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 317 रन है।
Also Read - भारत हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप के ग्रुप सी में कोरिया, स्पेन और कनाडा के साथ
जोस बटलर 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। शोरिफुल इस्लाम ने धीमी गेंद पर उन्हें फंसाया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बटलर गेंद को स्टंप पर ढकेल बैठे। अब रूट के साख हैरी ब्रूक क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 298/3 है।
Also Read - भारत में नंबर 1 पैसा कमाने वाला ऐप कौन सा है जानिए
डेविड मलान शतक लगाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने 107 गेंद में 140 रन की पारी खेली। महेदी हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। मलान ने अपनी पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए। अब रूट और बटलर क्रीज पर हैं। 38 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 279/2 है।