ICC World Cup 2023 : पहली बार World Cup खेलेंगे ये सात खिलाडी
2019 और 2023 के बीच भारतीय टीम में काफी बदलाव हो चुके हैं। पिछली बार टीम की कप्तानी करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) इस बार बतौर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma ) के हाथ में बागडोर है। वह पहली बार विश्व कप (World Cup 2023 ) में टीम की कमान संभालेंगे। चार साल में सिर्फ कप्तान ही नहीं बदले बल्कि कोच भी अब नए हैं। पिछली बार पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री टीम के कोच थे। इस बार पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के कंधे पर यह जिम्मेदारी है। संयोग कि बात है कि उनकी कप्तानी में भारत 2007 विश्व कप (World Cup 2023 ) खेला था। वह टूर्नामेंट उनके लिए यादगार नहीं रहा। भारत पहले ही दौर में बाहर हो गया था।
15 सदस्यीय टीम में चुने गए सात खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। युवा ओपनर शुभमन गिल के साथ श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर ईशान किशन, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी पहली बार विश्व कप में खेलेंगे।