अनंत अंबानी के बारे में जानकारी | Anant Ambani Ki Lifestyle In Hindi

अनंत अंबानी को सबसे ज्यादा क्या पसंद है | Kya Anant Ambani Animal Lover Hai In Hindi

 

Anant Ambani Ke Bare Mein Jankari

अनंत अम्बानी क्या करते हैं

Anant Ambani Age

अनंत अम्बानी की प्री वेडिंग पार्टी के बाद देश भर में सिर्फ अनंत अम्बानी की ही चर्चा हो रही है..... हालाँकि अम्बानी परिवार हमेशा अपने महंगे शानोशौकत   के लिए चर्चाओं में रहता है..... लेकिन प्री वेडिंग के फंक्शन के बाद अनंत अंबानी के बारे में सभी जानना चाहते हैं....   की अनंत अम्बानी की lifestyle क्या है.... उनके family members के साथ रिलेशन कैसे हैं.... और उन्हें किन चीज़ों का ज्यादा शौक है.... और उन्हें किन चीज़ों में समय बिताना पसंद है....

अनंत अंबानी कितने साल के हैं?

सबसे पहले तो आपको बता दे की अनंत अम्बानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को मुंबई में हुआ....  उनकी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी हुई.... उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन यूएस में ब्राउन यूनिवर्सिटी से की थी.... और ग्रेजुएशन के बाद वे वापस भारत लौट आए और 2020 में उन्होंने reliance industris join कर लिया..... इसके बाद वो लगातार अपने कई अलग-अलग बिजनेस वेंचर्स में काम को बढ़ाते नज़र आये हैं.... 

अनंत अम्बानी के परिवार से रिश्ते कैसे हैं?

अनंत ने अपने पिता, बड़े भाई और बहन के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बातचीत की. आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए अनंत ने कहा कि वो बड़े भाई-बहन को सलाहकार मानते हैं. अनंत ने अपने पिता मुकेश अंबानी के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा, की वह बिल्कुल भी सख्त नहीं हैं. अपने पिता के सपोर्ट के कारन ही वो इतना सक्सेस हो पाए.... 

अनंत अंबानी क्या काम करते हैं?

अगर हम बात करें अनंत के कैरियर की, तो मुकेश अंबानी ने 2022 में उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज की एनर्जी यूनिट और ग्रीन ग्लोबल का ऑपरेशन हेड बनाया.....  इसके आलावा अनंत  रिलायंस इंडस्ट्रीज के और भी कई बिजनेस, जैसे जिओ प्लेटफॉर्म लिमिटेड, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड, रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी लिमिटेड के भी डायरेक्टर हैं..... और अनंत अम्बानी का दावा है की वो रिलायंस को 2035 तक जीरो कार्बन एमिशन वाली कंपनी बनाएंगे.... इसके साथ ही अपने पारिवारिक बिजनेस के अलावा, अनंत अंबानी को 2019 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया था....  क्यूंकि अनंत अपने माता पिता की तरह ही बहुत धार्मिक है.... और बालाजी के भी बहुत बड़े भक्त हैं....... 

अनंत अंबानी को सबसे ज्यादा क्या पसंद है?

इसके अलाव जो important चीज़ है.... वो ये, की अनंत जानवरों से बेहद प्यार करते हैं.... एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वे 8 साल की उम्र से ही जानवरों के वेलफेयर के लिए काम करते आये हैं..... और अपने एनिमल लव के लिए वे अपनी मां नीता अंबानी को श्रेय देते हैं.... उन्होंने बताया की बचपन से ही उन्होंने अपनी मां को घायल जानवरों और पक्षियों की करते हुए देखा है.....  और ऐसे ही धीरे-धीरे अनंत के मन में भी जानवरों के लिए प्यार बढ़ता गया.. और अब उनका जानवरों के लिए प्यार इतना ज्यादा बढ़ गया है कि वो जामनगर में जानवरों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाना चाहते हैं...

इसके साथ ही उन्होंने बताया की वो दिन में लगभग 14-15 घंटे काम करते हैं और इसके बाद भी वे दो घंटे रेस्क्यू किए हुए जानवरों के साथ बिताते हैं.....