Pawri ho rahi hai: वायरल वीडियो पर शाहिद कपूर ने कर दिया कुछ ऐसा कि..

Pawri ho rahi hai: वायरल वीडियो पर शाहिद कपूर ने कर दिया कुछ ऐसा कि..

Pawri ho rahi hai: कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इसका टाइटल है पावरी। पावरी वीडियो के रिलीज होते ही यह इतनी तेजी से वायरल हो गया कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

Pawri girl: आपको बता दें कि पावरी वीडियो काफी जोरो जोरो से देखा जा रहा है और इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। यहां तक कि इस वीडियो को रिलीज हुए अब तक कुछ वक्त भी बीत चुका है लेकिन बावजूद इसके अब तक यह वीडियो ट्रेंड में बना हुआ है।

यहां तक की अब इस वीडियो को बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के एक्टर्स भी फॉलो कर रहे हैं और साथ हैं खुद भी इसे बनाकर मजे ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर बहुत कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ भी शेयर करना पसंद नहीं करते, लेकिन असल में शाहिद बहुत ही मजाकिया किस्म के एक्टर हैं।


ऑनस्क्रीन बेशक आपने शाहिद का इन्टेंस लुक देखा हो, लेकिन रियल लाइफ में वह काफी गुदगुदाने वालों में से हैं। जब वह अच्छे मूड में होते हैं तो उन्हें फिर कोई नहीं रोक सकता।

हाल ही में इंटरनेट पर Pawri Ho Rahi Hai वीडियो एक्टर ने देखा, जिसमें ट्विस्ट देकर उन्होंने एक अलग अंदाज शेयर किया है।

शाहिद कपूर का यह अंदाज देखकर फैन्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा, "फेकर्स, फेकू का फेक कर रहे हैं। ठीक शब्दों को कभी कहा नहीं जा सकता।"

वीडियो में शाहिद काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। इनके साथ कुछ क्रू मेंबर्स भी हैं जो वीडियो में मजे करते नजर आ रहे हैं।

Pawri meme: आपको बता दें कि भारतीय कंपोजर और इंटरनेट सैंसेशन यशराज मुखाते ने कुछ दिनों पहले वायरल हुए वीडियो 'पावरी हो रही है' यानी पार्टी हो रही है को रिक्रिएट किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर युवा पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दनानीर मोबीन ट्रेंड कर रही हैं।


वीडियो में दनानीर पहाड़ियों में कहीं घूमते हुए दिखाई दे रही हैं, जहां से उन्होंने जानबूझकर एक अलग लहजे में बोलती हैं, "ये हमारी कार, ये हम हैं ये और ये हमारी पार्टी हो रही है"।

Pawri ho rahi hai original video: यशराज ने दनानीर के वीडियो का रीमिक्स बनाया और इसे कैप्शन दिया, "आज से पार्टी नहीं करूंगा, सिर्फ पावरी करूंगा, क्योंकि पार्टी करने में वो मजा नहीं जो पावरी करने में है।


Share this story