Beauty Parlour Business Plan: ब्यूटी पार्लर का बिजनेस कैसे शुरू करें?
Beauty Parlour Business Plan: आजकल आपने अपने आस-पास ब्यूटी पार्लर की शॉप तो जरूर देखी होगी। ब्यूटी पार्लर का बिजनेस जिसे खासतौर से लड़कियां करती हैं। कुछ ब्यूटीशियन कोर्स करने के बाद वो इस काम में माहिर हो जाती हैं। बदलते हुए वक़्त के साथ इस बिजनेस में काफ़ी तेज़ी आयी है। यही वजह है कि ज़्यादातर लड़कियों और महिलाओं में इस बिजनेस की तरफ दिलचस्पी बढ़ी है।
वर्तमान में, चाहे महिला हो या पुरुष, सभी को खूबसूरत दिखने की इच्छा होती है। हालांकि, महिलाओं की तुलना में पुरुष अपनी सुंदरता को लेकर अधिक चिंतित नहीं रहते। लेकिन आजकल के भागमभाग जीवन में, महिलाओं को अपनी सुंदरता का ख्याल रखने का समय नहीं मिलता। इस कारण, अधिकांश महिलाएं और लड़कियाँ ब्यूटी पार्लर पसंद करती हैं, जहां वे पैसे खर्च करके कम समय में ही खूबसूरत और आकर्षक दिख सकती हैं।
ब्यूटी पार्लर में आने वाली लागत - Beauty Parlor Cost in Hindi :
ब्यूटी पार्लर का बिजनेस एक ऐसा बिजनेस है। जिसकी शुरुआत आप 40-50 हज़ार रुपए के इन्वेस्टमेंट से भी कर सकती हैं। लेकिन अगर आप एक अच्छी क्वालिटी का और प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती हैं। तो इसके लिए आपको 4 से 5 लाख रुपए तक खर्च करने होंगे।
वहीं अगर आपके पास ज़्यादा बजट नहीं है और आप कम बजट में ही अपना एक ब्यूटी पार्लर खोलना चाहती हैं। तो इसके लिए आप घर से ही 10-12 हज़ार रुपए में इस बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं।
ब्यूटी पार्लर का बिज़नेस करें शुरू- How to Start a Beauty Parlor Business
अगर आप एक अच्छा सा और प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर खोलना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको कुछ चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी और साथ ही कुछ बातों का ख्याल भी रखना होगा। जिनके बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बताने वाले हैं -
हर बिजनेस की तरह ब्यूटी पार्लर के बिजनेस में भी आपको एक अच्छी योजना (Plan) बनाने की ज़रूरत पड़ेगी। इसमें आपको अपने ब्यूटी पार्लर का बजट, उसका नाम, सही जगह, कितने लोगों को काम पर रखना है। कितना खर्च होगा, कितना मुनाफा होगा इत्यादि चीज़ों की Proper Planning करनी होगी।
ऐसे में कई इंस्टीट्यूट ऐसे हैं, जो ब्यूटीशियन कोर्स कराते हैं। इन कोर्स में वो सभी चीज़ें सिखाई जाती हैं जो एक ब्यूटी पार्लर के लिए ज़रूरी होती हैं। इसलिए अगर आप अपना पार्लर खोलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ब्यूटीशियन कोर्स करना अनिवार्य है।
ब्यूटी पार्लर बिज़नेस के लिए लोकेशन -Beauty Parlor Business Location
ब्यूटी पार्लर के बिजनेस को सफ़ल बनाने में जगह की सबसे अहम भूमिका है। इसलिए इस बिजनेस को शुरू करने से पहले आप अपने लिए एक ऐसी जगह की व्यवस्था करें। जहां आपको अधिक से अधिक कस्टमर मिल सकें।
ब्यूटी पार्लर को सजाएं -Decorate the Beauty Parlor
अगर आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस सफतापूर्वक आगे बढ़े। तो आपको अपने ब्यूटी पार्लर की साफ़-सफाई और डेकोरेशन अच्छे से करना होगा। क्योंकि कस्टमर हमेशा साफ़-सफ़ाई और अच्छा डेकोरेशन पसंद करते हैं।
ब्यूटी पार्लर के बिज़नेस में मुनाफा - Profit in the Beauty Parlor Business
यदि आप एक ब्यूटी पार्लर पर 4-5 लाख तक खर्च करते हैं। तो इससे आप महीने के 30 से 40 हज़ार (Profit in the Beauty Parlor Business) तक कमा सकते हैं। आपकी कमाई आपके ब्यूटी पार्लर की क्वालिटी, लोकेशन और कोई फेस्टिव सीजन जैसे रक्षाबंधन या शादी सीज़न आदि पर डिपेंड करती है।