नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
Sep 8, 2021, 20:40 IST
कोरबा, 8 सितंबर( हि. स)।काेतवाली थाना क्षेत्र में करीब दाे माह पहले एक 8 वर्षीय बालिका से उसके ही मामा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाते हुए किसी से शिकायत नहीं करने कहा था। तब डर में किसी काे नहीं बताया। वहीं पीड़ित बच्ची की तबियत बिगड़ने पर परिजन ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोपित मामा अक्षय सारथी पीड़िता के घर के सामने ही रहता है। उसने अकेले में बच्ची के साथ घटना काे अंजाम दिया था और तमिलनाडू फरार हाे गया था, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी