सागर: डॉक्टर ने 22 साल की युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार



सागर, 08 सितम्बर (हि.स.)। गोपालगंज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता युवती पथरिया की रहने वाली है जो गोपालगंज क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती थी।

जानकारी के अनुसार दमोह जिले के पथरिया स्टेशन की निवासी 22 वर्षीय युवती शहर में रहती है। पथरिया स्टेशन रोड पर क्लानिक चलाने वाला डॉक्टर राजेंद्र पटेल युवती का परिचित था। जान पहचान का फायदा उठाकर डॉक्टर पथरिया से सागर आया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने आरोप लगाया कि डॉक्टर विगत 2 जुलाई से अब तक लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। जबरदस्ती दुष्कर्म के बाद पीडि़त ने इसकी शिकायत गोपालगंज थाने में की।

मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर राजेन्द्र पटेल के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया। युवति की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन में आरोपित डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/विष्णु सोनी/राजू

Share this story