दुधनै में दो व्यक्तियों की पिटाई



ग्वालपारा (असम), 08 सितम्बर (हि.स.)। शरारती तत्वों ने ग्वालपारा जिला के दुधनै में बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों पर हमला किये जाने का मामला सामने आया है।

पहला हमला भाजपा के कुशधोवा जिला परिषद सदस्य और राभा हासोंग छठी अनुसूची दावा समिति के पूर्व अध्यक्ष कुशध्वज रंखक पर हुआ। दुधनै कस्बा से वे बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच वैगनार कार से आए अपराधियों ने उनकी बाइक को रोकर उनकी पिटाई कर दिया।

दूसरी ओर कुछ ही देर बाद दो बोलेरो वाहनों में सवार बदमाशों के एक अन्य गुट ने दुधनै की ओर जा रहे ग्वालपाड़ा जिला राभा छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्ल रंगखर के वाहन को दुधनै के हरि मंदिर के पास रोककर उनकी पिटाई कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने ग्वालपारा जिला आसू के पूर्व अध्यक्ष की कार (एएस-18जी-4776) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों जगहों पर पहुंचकर और जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्रफुल्ल को शक है कि हमले के पीछे राजनीतिक कारण हो सकता है। गत 06 सितम्बर को "राभा जातीय युवा परिषद" नामक संगठन का गठन किया गया है। वह संगठन के सचिव है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Share this story