युवक ने रास्ता रोका तो लड़की ने पीट-पीटकर किया बेहोश

युवक ने रास्ता रोका तो लड़की ने पीट-पीटकर किया बेहोश

पटियाला: अधिकतर लड़कियां अक्सर अपने साथ होने वाली छेड़खानी को नजरअंदाज कर देती हैं या डर की वजह से चुपचाप सहती रहती हैं, लेकिन पंजाब के पटियाला में एक लड़की ने छेड़खानी करने वाले युवक को ऐसा सबक सिखाया जिसकी कई लोग सराहना कर रहे हैं। युवक को लड़की को छेड़ना और उसे घूरना बहुत भारी पड़ा, क्योंकि लड़की ने उसे सड़क पर ही पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। जमकर पिटाई करने के बाद लड़की ने अपने भाई को फोन करके कहा मैंने अपना काम कर दिया है। बता दें, लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। उनका कहना है कि लड़की ने छेड़खानी करने वाले युवक को पहले ही काफी सबक सिखा दिया है, इसलिए पुलिस की कार्रवाई करने की जरुरत नहीं है।

कोचिंग सेंटर जा रही था लड़की

दरअसल, लड़की के भाई ने उसे समझाया था कि अगर उसे कोई घूरे या छेड़खानी करने की कोशिश करे तो उससे वह डरे नहीं बल्कि उसका डटकर मुकाबला करे। ताकि छेड़खानी करने वाला दोबारा उसे या किसी लड़की के साथ गलत हरकत करने की सोच भी न सके। जानकारी के अनुसार, यह मामला पटियाला की राजपुरा कॉलोनी का है। यहां एक लड़की अपने घर से पैदल ही कोचिंग सेंटर जा रही थी। जब वह कालोनी के पास पहुंची तो उसने देखा कि एक लड़का उसे लगातार घूर रहा है। पहले तो उसने सोचा लड़का उसे जानता नहीं होगा शायद इसलिए पहचानने की कोशिश कर रहा होगा, लेकिन लड़का थोड़ी ही देर में वह लड़का उसके पास आ पहुंचा और उससे कहने लगा तुमसे बात करनी है। यह सुनकर लड़की ने तुरंत ही उसे जमकर पीटना शुरु कर दिया। वह उसकी तब तक पिटाई करती रही जब तक वह बेहोश न हो गया। मामले को देखते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का दिया एप्लिकेशन

पिटाई करने के बाद लड़की ने लोगों से कहा कि, अगर वह इस सनकी लड़की को न पीटती तो उसका हौसला और अधिक बढ़ जाता। वह दोबारा छोड़खानी करता और ये जरूरी नहीं कि उसे ही छेड़ता वह अन्य लड़कियों के साथ भी छेड़खानी कर सकता था, इसलिए उसे सबक सिखाना जरूरी था। फिलहाल इस घटना को लेकर पटियाला के थाना लोहारी गेट में लड़की के परिजनों लिखित में उस लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने का एप्लिकेशन दिया है। लड़की के भाई मनीष मान ने बताया कि, बहन के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस कोई कानूनी कार्रवाई न करें इसलिए वह थाने में जाकर लिखित एप्लिकेशन देकर आए हैं। मनीष ने कहा मेरी बहन ने मौके पर ही आरोपी युवक को सजा देकर अच्छा सबक दिया। उन्हें लगता है कि अब आरोपी किसी भी लड़की के साथ कभी छेड़खानी नही करेगा।

Share this story