ओडिशा में तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के कंधमाल जिले में एक तेंदुए की खाल जब्त की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ओडिशा में तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार
ओडिशा में तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार भुवनेश्वर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के कंधमाल जिले में एक तेंदुए की खाल जब्त की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर ओडिशा क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने बुधवार को कंधमाल जिले के सिप्तीगुड़ा गांव के पास बालीगुडा वन अधिकारियों की मदद से छापेमारी की। पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपी की पहचान कंधमाल जिले के विद्याधर नायक के रूप में हुई है।

पिछले एक साल के दौरान एसटीएफ ने 16 तेंदुए की खाल, नौ हाथी दांत, दो हिरण की खाल, चार जिंदा पैंगोलिन और 15 किलो पैंगोलिन की खाल जब्त कर 33 वन्य जीव अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

--आईएएनएस

एचके/आरजेएस

Share this story