PV Sindhu वर्ल्ड की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला एथलीट बनी
Aug 23, 2018, 07:50 IST
PV Sindhu अब इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में खेल रही हैं|
डेस्क-रियो ओलंपिक-2016 की सिल्वर मेडल जीतने वाली PV Sindhu की साल भर की कमाई 59 करोड़ रुपए (85 लाख डॉलर) है| फोर्ब्स की सूची में वह महिला खिलाड़ियों में सातवें स्थान पर पहुँच गयी है|
भारतीय बैडमिंटन स्टार PV Sindhu का जलवा बैडमिंटन कोर्ट के बाहर भी पूरी तरह से छाया हुआ है|वो कई बड़े ब्रांड की एंबेसडर हैं और कई विज्ञापनों में नजर आती आ रही है|
ब्लड प्रेशर से लेकर कई अन्य रोगो का इलाज है साबुदाना
- Sindhu कमाई के मामले में वर्ल्ड की टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं|
- रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधु की वार्षिक कमाई 59 करोड़ रुपए (85 लाख डॉलर) है|
- फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की लिस्ट में सिंधु 7वें नंबर पर हैं|
- 23 साल की सिंधु की विज्ञापनों से कमाई 56 करोड़ रुपये है| वो 10 से ज्यादा कंपनियों के विज्ञापन करती हैं|
- ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी सालाना कमाई 80 लाख डॉलर (करीब 55,9240,000 रुपए) है| जबकि टूर्नामेंट में मिलने वाली प्राइज मनी करीब 5 लाख डॉलर (करीब 3,49,52,500 रुपए) है|
- वहीं अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स की पुरस्कार राशि सबसे कम है| मां बनने के कारण सेरेना करीब एक साल तक खेल से बाहर थीं|
- हालांकि इसके बाद भी वह विज्ञापन से पैसा जुटाने में सफल रही हैं| इस वजह से वह नंबर वन पोजीशन पर हैं| सेरेना को सिर्फ 62 हजार डॉलर पुरस्कार से मिले हैं| उनकी सालाना कमाई 126 करोड़ रुपये है|
- PV Sindhu अब इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में खेल रही हैं|अगर वो यहां पर गोल्ड मेडल जीतने में सक्सेसफुल रहती हैं तो उनकी वार्षिक कमाई में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है|
- ऐसे में देशभर की बड़ी कंपनियों की नजर सिंधु पर टिकी है|
Smartphone जल्द डिस्चार्ज और गर्म हो जाता हो तो हो जाएं एलर्ट
Top 7-सबसे ज्यादा कमाने वाली महिला खिलाड़ी
- 1. सेरेना विलियम्स (tenis)
- 2. कैरोलिन वोज्नियाकी (tenis)
- 3.स्लोएन स्टीफंस (tenis)
- 4. गरबाइन मुगुरुजा (tenis)
- 5. मारिया शारापोवा (tenis)
- 6. वीनस विलियम्स (tenis)
- 7. पीवी सिंधु (badminton)