दुर्गेश आर राजभट्ट का नया गाना खत रिलीज

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दुर्गेश आर राजभट्ट का नया रोमांटिक गाना खत बुधवार को रिलीज हो गया है।
दुर्गेश आर राजभट्ट का नया गाना खत रिलीज
दुर्गेश आर राजभट्ट का नया गाना खत रिलीज मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। दुर्गेश आर राजभट्ट का नया रोमांटिक गाना खत बुधवार को रिलीज हो गया है।

इस गाने से संगीत प्रेमियों की अपने पहले प्यार से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। इस गाने को दुर्गेश के साथ गायिका दीपाली साठे ने भी गाया है।

इस गाने के बोल सावेरी वर्मा ने लिखे हैं।

गीत को मनीष मुंद्रा के नेतृत्व में दृश्यम प्ले के लेबल के तहत जारी किया गया है। मनीष मुंद्रा ने कहा, दोस्ती प्यार की सबसे मजबूत नींव है और हमारा नया गाना खत खूबसूरती से इस भावना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, सावेरी के गाने के बोल आपको याद दिलाएंगे कि पहली बार प्यार में पड़ने पर क्या फीलिंग होती है। इस गाने में दुर्गेश और दीपाली की सुरीली आवाजें उनके शब्दों को बखूबी पूरा करती हैं।

वीडियों में पहाड़ों के दिखाया गया है। सुभ्रांसु कुमार दास संगीत वीडियो के निर्देशक हैं। वन्निकी त्यागी गीत की रचनात्मक और कार्यकारी निर्माता हैं। गाने के वीडियो में भावना चौधरी, चिन्मय मदन, धृति शर्मा और शिवांश ठाकुर हैं।

--आईएएनएस

एसएस/एएनएम

Share this story