ऑस्कर प्री इवेंट में पत्नी उपासना के साथ पहुंचे राम चरण

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय अभिनेता राम चरण ने अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ साउथ एशियन एक्सीलेंस प्री-ऑस्कर इवेंट और प्रियंका चोपड़ा जोनस की पार्टी में शिरकत की।

प्रियंका और राम चरण के बीच काफी अच्छी दोस्ती है क्योंकि दोनों ने 2013 में आई फिल्म जंजीर में साथ काम किया था।

राम और उनकी पत्नी ने साउथ के अभिनेताओं, निर्देशकों और निमार्ताओं के साथ समय बिताया।

राम फिलहाल अमेरिका में हैं और रविवार को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म आरआरआर का उनका गाना नाटू नाटू 95वें ऑस्कर अवॉर्डस में नॉमिनेट हुआ है।

नाटू नाटू इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है। ऑस्कर में, यह गाना लेडी गागा और रिहाना द्वारा गाए गए ट्रैक के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहा है।

आरआरआर में एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन हैं। फिल्म की कहानी दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की काल्पनिक कहानी और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई के बारे में है।

--आईएएनएस

पीके/एएनएम

Share this story